नई दिल्ली, मई 19 -- UP News : उत्तर प्रदेश की सियासत में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर एक बार फिर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में ओमप्रकाश राजभर ने शायराना अंदाज में अपनी बात शुरू की। उन्होंने लिखा- 'महल खड़े हैं जिन हाथों से, उन हाथों में छाले क्यों हैं.? ये सवाल पूरे अति पिछड़ा समाज की ओर से सीधे @yadavakhilesh से है। उन्होंने आगे लिखा- 'वही अखिलेश यादव जिनके राज में 'ऐतिहासिक नियुक्ति घोटाला' हुआ, जिसने प्रदेश के न जाने कितने गैर-यादव पिछड़े समाज के लाखों ऊर्जावान युवाओं के सपनों को तहस-नहस कर के रख दिया। हममे से बहुतों ने वो दौर देखा है। गांव की मिट्टी से आता हूं, लम्बे समय तक टेम्पू...