मधेपुरा, दिसम्बर 20 -- गम्हरिया, संवाद सूत्र।संतमत के द्वितीय गुरु महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज की 106 वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी। जयंती के अवसर पर संतसेवी जी का जन्म स्थल गम्हरिया वार्ड 9 कायस्थ टोला स्थित उनके आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में संतसेवी जी की प्रतिमा भव्य रूप से सुसज्जित रथ पर विराजमान कर गम्हरिया के विभिन्न टोला मुहल्ला में भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में हजारों संतमत सत्संग प्रेमी श्रद्धालु चार पहिया एवं दोपहिया वाहन के साथ भ्रमण किया। संतसेवी जी की जयंती गम्हरिया के ज्ञान वाटिका आश्रम एवं महर्षि मेंही आश्रम में भी भव्य तरीके से मनाया गया। आश्रम के संत हंसराज बाबा ने बताया कि शोभायात्रा के प्रस्थान के बाद शुक्रवार और शनिवार की शाम चार बजे संतसेवी जी के आश्रम परिसर में विशाल भंडारा का आयोजन किया ग...