चतरा, जुलाई 29 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में 29जुलाई को महर्षि वेदव्यास जयंती (गुरु पूर्णिमा) का आयोजन श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चारण गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु, गुरुर देवो महेश्वरा। गुरु साक्षात परम ब्रह्म, तस्मै श्री गुरवे नम: के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम का कुशल एवं सुंदर मंच संचालन कक्षा 9वीं की छात्रा सृष्टि कुमारी एवं रिया कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार ने कहा कि महर्षि वेदव्यास ने चारों वेदों की रचना तथा 18 पुराणों का संकलन कर समाज को ज्ञान का मार्ग दिखाया। वे आज भी हमारे लिए प्रेरणा के परम स्रोत हैं। यह भी पढ़ें- Munger News: गुरु के मार्गदर्शन से ही जीवन में ज्ञान का प्रकाश: संजय कुमार सिंह उन्होंने विद्यार्थियों क...