सुल्तानपुर, अप्रैल 8 -- सुलतानपुर, संवाददाता। शहर के सपीप स्थित महर्षि विद्या मंदिर का सत्र 2026 -27 का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत गुरु पूजा के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य जेएन उपाध्याय ने की। गुरु पूजा ध्यान शिक्षक शैलेंद्र पाण्डेय ने विधि विधान से संपन्न कराई। तत्पश्चात विश्व शांति की स्थापना के उद्देश्य से महर्षि आध्यात्मिक जन जागरण अभियान के अंतर्गत महर्षि संस्थान के अध्यक्ष वेद विद्या मर्दंड ब्रह्मचारी गिरीश के दिशा निर्देशन में सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। जिसमें समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों , बच्चों व अभिभावकों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा का पाठ बड़े ही सुंदर ढंग से संपन्न हुआ। पाठ के उपरान्त सामूहिक आरती के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.