अल्मोड़ा, अप्रैल 20 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। महर्षि विद्या मन्दिर में सोमवार को अक्षय तृतीया पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरू परंपरा पूजन व सामूहिक ध्यान के साथ हुआ। विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भजनों का गायन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य बीबी भटट् ने सहस्त्रशीर्षा पुरुषा मण्डल की स्थापना, अक्षय तृतीया और वैदिक संस्कृति में वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया के महत्व के बारे में बताया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यकम का समापन हुआ। यह भी पढ़ें- गायत्री मंत्र शक्ति से मिलता है सिद्धि का वरदान: स्वामी ओमानंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...