पिथौरागढ़, मई 2 -- संतोष, पिथौरागढ़। महर्षि विद्या मंदिर में शिक्षक-अभिभावक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। शनिवार को सर्वसम्मति से कंचन टम्टा को शिक्षक अभिभावक संघ का अध्यक्ष चुना गया। पंकज भट्ट, प्रेम कापड़ी, पूर्व शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष अनीता महर, ममता जोशी, कविता महर को सदस्य की जिम्मेदारी सौपी गई है। बाद में नवनियुक्ति पदाधिकारियों और विद्यालय स्टाफ ने स्कूल की शिक्षण व्यवस्था को लेकर चर्चा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन व विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य हिमांशु जोशी ने कहा कि यह मंच विद्यालय, शिक्षक व अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बल मिलेगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.