रामपुर, जून 24 -- महर्षि विद्या मंदिर के प्रांगण में मंगलवार से तीन दिवसीय इन-हाउस ट्रेनिंग का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रामपुर रजा लाइब्रेरी के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय हिंदू जाग्रति संघ की अध्यक्षा कंचन सक्सेना ने गुरु पूजन और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ. पुष्कर मिश्र ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए ध्यान और आंतरिक शांति के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि ध्यान स्वयं से संवाद करने का प्रथम कदम है। वास्तविक शांति मन के भीतर से आरंभ होती है। जब एक शांत मन की चेतना जाग्रत होती है, तो उससे वैश्विक स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाना संभव हो जाता है。 यह भी पढ़ें- महर्षि विद्या मंदिर में तीन दिवसीय इन-हाउस टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का हुआ शुभारंभशिक्षा में नैतिक मूल्यों की आवश्य...