रामपुर, जुलाई 27 -- महर्षि विद्या मंदिर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लायंस ओलिंपियाड फाउंडेशन दिल्ली द्वारा प्रदान किए गए गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान चेयरमैन व प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार यादव ने मेधावी छात्रों को मेडल पहनाते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धि नहीं, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है। कार्यक्रम में विद्यालय के तीन सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों-वायु पटवा (91.2%), पार्थ सक्सेना (85.2%) तथा मो. शाशिम (84.8%) को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: एएन इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी बच्...