फतेहपुर, फरवरी 15 -- फतेहपुर। शहर के सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में रविवार को महाशिवरात्रि पर रूद्राभिषेक अनुष्ठान किया गया। जिसमें महर्षि आश्रम अरैल प्रयागराज से सम्बद्ध शाह स्थित शंकराचार्य मठ के वैदिक विद्वानों ने अनुष्ठान पूरा कराया। वैदिक आचार्यों मनीष परौनिया, प्रद्युम्म पाण्डेय, उमाकान्त द्विवेदी, गोपाल शरण तिवारी, आचार्य विष्णु तिवारी व धीरेन्द्र त्रिवेदी ने वैदिक विधि विधान से भूत-भावन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कराया गया। बताया गया कि यह पर्व देवों के देव महादेव और मां पार्वती के प्रति श्रद्धा, आस्था और समर्पण का अवसर है। शिव भक्त अपने आराध्य का व्रत कर उनके आर्शीवाद की कामना करते हैं। मन्दिरों में विल्व पत्र पुष्प, दुग्ध, गंगाजल से अभिषेक करते है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत से आनन्द आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.