अलीगढ़, मई 7 -- अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल वाल्मीकि के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का एक साल पूरा होने पर स्वागत किया। सेवाभवन पहुंचे पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को पगड़ी पहनाई। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल ने कहा कि नगर निगम के इतिहास में पहली बार इतने कार्य कराए जा रहे हैं। कर्मठ व इच्छाशक्ति रहने वाले अधिकारी ही शहर की सूरत संवार पाते हैं। नगर आयुक्त ने एक साल में शहर को बदलने का प्रयास किया। इस मौके पर रवि राजे, रुपेश उम्मेद, दिनेश वाल्मीकि, सचिन कुमार वाल्मीकि, श्याम कुमार वाल्मीकि, विकास कुमार वाल्मीकि, कंचनपाल, मलखानसिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.