अररिया, मार्च 8 -- भरगामा, (ए. सं.)। महर्षि मेही आवासीय विद्यालय हरिनंदन नगर रघुनाथपुर के ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेन्स एग्जाम 2026 में 20 छात्रों के सफलता से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। शनिवार को ग्रामीणों ने स्कूल पहुंच कर सफल छात्रों को आशीर्वाद दिया। बताते चलें कि हिमांशु कुमार ,उमेश कुमार,कृष्ण कुमार,लव कुमार,कुश कुमार,राम कुमार,लक्ष्मी कुमारी, अक्षिता कुमारी,आनंद कुमार, सोनू कुमार, आदर्श कुमार, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार, आयुष कुमार, अनुज कुमार, बाबूल कुमार, प्रिंस कुमार, रौशनी, निरंजन कुमार, निखिल ने छठे वर्ग में दाखिला हेतु सफलता हासिल की है। विद्यालय प्रधान सत्यनारायण प्रसाद ने बताया कि विद्यालय से वर्ष 2022 में 4 वर्ष 2023 में 14 वर्ष 2024में 15 वर्ष 2025में 23 एवं 2026 में 20 छात्रों ने सैनिक स्कूल में सफलता प्राप्त की है। ...