रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- असद जावेद, खटीमा। महर्षि विद्या मंदिर में अक्षय तृतीया पर सहस्रशीर्ष पुरुष मंडल के स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजा से हुआ, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से सहभागिता की। सभी ने विश्व शांति एवं अजेयता' के लिए सामूहिक प्रार्थना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य हेम चंद्र कर्नाटक ने अपने संबोधन में अक्षय तृतीया के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि इस दिन किए गए सत्कर्म, दान एवं शुभ कार्य अक्षय फल प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने महर्षि महेश योगी के जीवन और उनके विश्व शांति के संदेश को विद्यार्थियों के समक्ष साझा किया। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर मंदिरों में पूजा अर्चना कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भजन, वैदिक मंत्रोच्चार एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से...