पूर्णिया, अगस्त 31 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के तरौना गांव में महर्षि मेंही सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महर्षि मेंही के शिष्य गणेश बाबा ने श्रद्धालुओं को गुरु के बताए मार्ग पर चलने और नियमित साधना करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महर्षि मेंही के बताए मार्ग पर चलना और साधना करना ही मानसिक शांति का आधार है। गणेश बाबा ने कहा कि सद्गुरु के प्रवचन सत्संग, आत्मज्ञान, ईश्वर भक्ति, सदाचार और आंतरिक ध्यान पर आधारित होते हैं। संतमत का मुख्य उद्देश्य मनुष्य को जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति दिलाकर परम शांति और मोक्ष की ओर ले जाना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गुरु की शरण में ही आत्मकल्याण का मार्ग, संतों ने दिया साधना का संदेश सत्संग से मनुष्य के भीतर के विकार दूर होते हैं और वह भक्ति एवं साधना के मार्...