अररिया, अप्रैल 30 -- जोकीहाट, (एस)। महर्षि मेंही के जन्मदिवस समारोह पर बागनगर पंचायत वार्ड नंबर 04, सत्संग भवन में गुरूवार को एकदिवसीय सत्संग व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी मोहनलाल यादव ने बताया कि इस अवसर पर बागनगर, ककोड़ा, सापा, चिल्हनिया सहित दूर दूर से सतसंग प्रेमी सतसंग स्थल पर पहुंचकर महर्षि मेंही के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जलालगढ़ के लालचंद बाबा ने महर्षि मेंही महाराज के जीवन दर्शन पर विस्तार से बातें रखी। उन्होंने कहा कि अच्छी संगति और अच्छे विचारों को अपनाकर ही मनुष्य ईश्वर की अनुभूति प्राप्त कर सकता है। यह भी पढ़ें- संत महर्षि मेही दास की मनाई गई 142 वीं जयंती महर्षि मेंही महाराज अपने उच्च विचारों के कारण ईश्वर के करीब हुए। म...