दुमका, अप्रैल 20 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत जोगिया गांव में स्थित महर्षि मेंही आश्रम में रविवार को दो दिवसीय संतमत सत्संग का विराट आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर सिद्धपीठ कुप्पाघाट भागलपुर से स्वामी निर्मलानंद जी महाराज, स्वामी महेंद्र बाबा, स्वामी कमलानंद महाराज,स्वामी भजनानंद बाबा, स्वामी परमानंद बाबा सहित अन्य साधु महात्माओं का पदार्पण रामगढ़ के जोगिया गांव स्थित महर्षि मेंही आश्रम में हुआ है। रविवार को सत्संग का आयोजन प्रातः 6 बजे से लेकर 11 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से संध्या 5 बजे तक किया गया। सत्संग के पहले दिन प्रवचनकर्ता स्वामी निर्मलानंद जी महाराज ने सत्संग की महिमा बताते हुए कहा कि सत्संग में आने वाले ही परमात्मा के कृपापात्र बनते हैं। यह भी पढ़ें- साधना ही है जीवन का सार और साधना ही है मनुष्य का धर्म सत्संग से ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.