पटना, अप्रैल 21 -- संत सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज की जयंती समारोह का आयोजन वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्दशी (30 अप्रैल) को अशोक नगर स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम व महर्षि मेंहीं सेवा ट्रस्ट बाबा शाही धाम दानापुर में होगा। एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत प्रभातफेरी से होगी। सुसज्जित रथ पर महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज की तस्वीर एवं आध्यात्मिक संदेशों के जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रभातफेरी के बाद आश्रम में सामूहिक प्रार्थना, ध्यान, गुरुवाणी पाठ, पुष्पांजलि एवं भंडारा होगा।दोपहर बाद संतमत-सत्संग का विशेष आयोजन होगा। शुरुआत सर्व-संत वंदना, गुरु-विनती, ध्यान व श्रीरामचरितमानस पाठ से होगी। बाद में संत-महात्माओं के प्रवचन होंगे। कंकड़बाग आश्रम में स्वामी वीरेंद्र दास महाराज, स्वामी प्रकाशानंद, स्वामी चेतन देव, स्वामी संतलाल व स्वा...