दुमका, मई 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। महर्षि मेंहीं आश्रम पुषारो में 20वीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज के महापरिनिर्वाण दिवस एवं संत शाही स्वामी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य पर रविवार को संतमत सत्संग का आयोजन किया गया। प्रातः काल से ही संत स्तुति, गुरु विनती पाठ के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अपराह्न काल में भजन-कीर्तन के साथ सत्संग प्रारंभ हुआ। आश्रम के अरण्यानंद भिक्षु ने कहा कि संत एक बार आकर मोक्ष प्राप्त कर लेते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...