रांची, अप्रैल 30 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। संत सदगुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती गुरुवार को नगड़ी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। नगड़ी स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम में प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद पुष्पांजलि, सत्संग और ध्यान का आयोजन किया गया। दोपहर में विशाल भक्त भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर तपेश्वर केशरी, सरयू केशरी, लक्ष्मी नारायण केशरी, गायत्री देवी, केशव सोनी, रोहित केशरी सहित कई अनुयायी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- श्रद्धा, भक्ति के साथ मनायी गई महर्षि मेंहीं की जयंती यह भी पढ़ें- फतेहपुर में महर्षि मेंहीं परमहंस की 142वीं जयंती पर भक्तिमय रहा माहौल, निकली प्रभात फेरी यह भी पढ़ें- महर्षि मेंही परमहंस जी की 142वीं जयंती धूमधाम से मनी
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.