पूर्णिया, जुलाई 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 20वीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस की पावन स्मृति में छठा वैराग्य महोत्सव का आयोजन 4 जुलाई 2026 को जिला स्कूल पूर्णिया परिसर में किया जाएगा। यह जानकारी महर्षि मेंहीं वैराग्य समिति पूर्णिया के संरक्षक अरविंद कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से शुरू होकर शाम 6:30 बजे तक चलेगा। महोत्सव में मुख्य महात्मा के रूप में महर्षि योगानंद परमहंस का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले संत-महात्मा एवं विद्वान प्रवचनकर्ता सत्संग, आध्यात्मिक प्रवचन और ध्यान-साधना के माध्यम से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे। महोत्सव के दौरान महर्षि मेंहीं परमहंसजी के वैराग्य, आत्मज्ञान, ध्यान-योग, सदाचार, मानवता, विश्व...