मधेपुरा, जुलाई 25 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। महर्षि मेंहीं अवतरण भूमि आश्रम मझुआ श्याम और उनके पैतृक गांव सिकलीगढ़ धरहरा को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की मांग विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह ने सदन में रखी। मझुआ और सिकलीगढ़ धरहरा आश्रम को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग से श्रद्धालुओं में खुशी देखी जा रही है। सदन में प्रस्ताव पेश कर विधान पार्षद ने कहा कि ग्वालपाड़ा प्रखंड स्थित मझुआ आश्रम संतमत के लाखों अनुयायियों के लिए श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। मझुआ गांव में बीसवीं सदी के महान संत महर्षि मेंहीं का जन्म उनके ननिहाल में हुआ था। महर्षि मेंहीं अवतरण भूमि आश्रम पर पूरे देश से संतों का जमावड़ा लगता है। विडंबना यह है कि श्रद्धालुओं को वहां जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अगर उसे धार्मिक पर्यटन स्थल क...