रुडकी, मार्च 6 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सर विकास समिति ने प्रदर्शन कर बस अड्डे के पास महर्षि भागीरथ की प्रतिमा के निकट से सार्वजनिक शौचालय हटाने की मांग की। इसके बाद तहसील में मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र दास शर्मा को पत्र भी सौंपा। समिति और सैनी समाज के कुछ लोगों ने पूर्व दर्जाधारी रविंद्र सिंह आनंद के साथ महर्षि भागीरथ की प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन किया। कहा कि प्रतिमा के निकट ही शौचालय बनाने से वहां गंदगी और दुर्गंध का बनी रहती है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि तीस दिन के भीतर शौचालय हटाने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर चरण सिंह सैनी, अंकुर सैनी, अंकुश सैनी, सतपाल सैनी, अर्जुन सिंह, रोहित कुमार, मदनपाल सिंह सैनी, दीपक सैनी, कन्हैया सैनी, विक्रम सैनी, जयवीर, अंकुश आदि मौजूद ...