चित्रकूट, मार्च 21 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र स्थित महर्षि बाल्मीकि आश्रम लालापुर के महंत व असावर माता मंदिर के पुजारी पक्ष के बीच शनिवार को एक बार फिर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। लेकिन अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।महर्षि बाल्मीकि आश्रम के पास ही प्रसिद्ध असावर माता मंदिर है। जिसमें नवरात्र के दौरान रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते है। यहां पर मंदिर के पुजारी व महर्षि बाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास महाराज के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। पिछले सप्ताह भी विवाद की बात सामने आई थी। शनिवार को दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। लोगों का कहना है कि आश्रम के महंत असावर माता मंदिर पर अपना कब्जा जमाना चाह रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.