महर्षि पाराशर गुरुकुलम में हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक
लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ, संवाददाता। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान न्यास की ओर से चिनहट के दयाल फार्म स्थित महर्षि पाराशर गुरुकुलम् में सामूहिक रुद्राभिषेक हुआ। गुरुकुलम् के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पांडेय ने बताया कि श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि नागपंचमी पर देवाधिदेव महादेव का विधिवत पार्थिव शिवलिंग और नाग देवता का पूजन गुरुकुल के आचार्यों व विद्यार्थियों ने किया। पूजन व रुद्राभिषेक किया गया, जिसमे संस्था की सचिव प्रिया पांडेय, प्रांजलि पांडेय, प्रांशु पांडेय, सत्येंद्र द्विवेदी, वैदिक युवराज पांडेय, यशराज मिश्र, सत्यम, शिवम पाठक, कृष्णा मिश्र आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.