रामगढ़, फरवरी 28 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन हुहुवा कोठार रामगढ़ झारखंड में राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में हुआ। जिसमें बीएड सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षुओ ने अनेकों प्रकार की मॉडल को बनाकर विज्ञान प्रदर्शनी को सजाया गया। इस दौरान सभी प्रशिक्षकों ने ऐसा प्रदर्शनी बनाया की सबका मन मोह लिया। प्रदर्शनी में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान निर्धारित करना मुश्किल हो गया था, लेकिन मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव मनोज अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि डॉ जी आर चौरिया एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ सभी मॉडल को एक-एक कर देखा और उसके विषय में जानकारी हासिल किया। सचिव ने सभी प्रशिक्षुओ को बधाई देते हुए भविष्य में और भी अच्छा और बेहतरीन करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर महाविद्यालय के असिस्टेंट...