महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का 99 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
देवरिया, जून 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम बैच 2021 का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। एमबीबीएस के 99 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त कर मेडिकल कॉलेज का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, जबकि मात्र एक छात्र को सफलता नहीं मिल सकी है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की स्थापना मेडिकल कॉलेज की स्थापना अप्रैल 2021 में हुई। इसके बाद पठन-पाठन का कार्य शुरू हुआ। इस बैच के एमबीबीएस अंतिम वर्ष में 98 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 39 छात्राएं और 59 छात्र शामिल हुए। लिखित और मौखिक परीक्षा के बाद परिणाम घोषित हो गया है। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने बताया कि प्रथम बैच में कुल 98 एमबीबीएस छात्र-छात्राएं थीं, जिसमें 97 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। बैच में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.