औरंगाबाद, मार्च 26 -- दाउदनगर मगध एजुकेशनल एंड सोशल ऑर्गनाइजेशन मेसो के तत्वावधान में संचालित महर्षि दयानंद सरस्वती पुस्तकालय में आमसभा आयोजित की गई, जिसमें पुस्तकालय की गतिविधियों और संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता गोस्वामी राघवेन्द्र नाथ ने की। सर्वसम्मति के आधार पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें आयुष पांडे को पुस्तकालय का अध्यक्ष चुना गया, जबकि गोलू कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। आयुष राज को परिचर्चा से संबंधित गतिविधियों की जिम्मेदारी दी गई। नमन कुमार को कोषाध्यक्ष और आकाश कुमार को मीडिया से जुड़े कार्यों का दायित्व सौंपा गया। सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल 1 अप्रैल से प्रभावी होगा। आम सभा में देव कुमार, अजय कुमार, सूरज कुमार, मुन्ना कुमार, लक्ष्मण कुमार, गोस्वामी राघवेन्द्र नाथ, आयुष पांडे, आ...