बागपत, दिसम्बर 21 -- आर्य समाज पट्टी चौधरान व आर्य समाज बड़ौत द्वारा साप्ताहिक यज्ञों में आर्य जनों द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुति दी गई। आर्य समाज बड़ौत में आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य समर भानु एवं यजमान देवव्रत शास्त्री रहे। वहीं आर्य समाज पट्टी चौधरान में आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा हरवीर सिंह एवं यजमान तेजेन्द्र चौहान रहे। इस दौरान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। प्रीतम सिंह आर्य ने बताया कि चौधरी साहब आर्य समाज के विचारों से प्रेरित थे। उन्होंने धर्म को केवल अंधविश्वास नहीं, बल्कि उच्च नैतिक मापदंडों और सामाजिक न्याय का सशक्त आधार माना। वैदिक भावनाओं से प्रेरित होकर उन्होंने जमींदारी उन्मूलन अधिनियम,भूमि सुधार कानून,किसान हित में बनाए गए अनेक जनकल्याणकारी अधिनियम आर्य समाज में उतरने व...