मिर्जापुर, मार्च 16 -- मिर्जापुर। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती और आर्यसमाज के स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को आर्य समाज एवं आर्य उप प्रतिनिधि सभा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। नगर के महुअरिया स्थित बीएलजे ग्राउंड से उठे शोभायात्रा में आर्यवीर दल के सदस्य और विरांगना दल की वीरांगनाएं सिर पर केशरिया रंग की आर्यसमाज का प्रतीक टोपी, हाथ में वेद वाक्य लिखे स्लोगन लिए चल रही थीं। इससे पहले राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने वर्तमान समाजिक समस्याओं के समाधान के लिए वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। महुअरिया से उठी शोभायात्रा गिरधर का ...