फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 18 -- फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में महर्षि चरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीन डॉ. ए.के. बाथम, उप प्राचार्य डॉ. विनायक किन्नाल, डॉ. नवीन कुमार बीवी एवं डॉ. राकेश भदौरिया ने मां सरस्वती एवं महर्षि चरक की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए डीन डॉ. एके बाथम ने कहा कि महर्षि चरक ने आयुर्वेद को व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सिद्धांत आज भी स्वस्थ जीवन और चिकित्सा पद्धति के लिए प्रासंगिक हैं। उप प्राचार्य डॉ. विनायक किन्नाल ने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की व्यापक पद्धति है। यह भी पढ़ें- जीएस आयुर्वेद महाविद्यालय में चरक जयंती ...