महर्षि कश्यप व निषादराज गुह्य जयंती पर गोष्ठी
शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय में महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुह्य की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के तहत सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने महर्षि कश्यप को ऋषि मुनियों में श्रेष्ठ बताते हुए उनके ज्ञान, तपस्या और समाज के प्रति योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, विजय सिंह, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.