शाहजहांपुर, मार्च 8 -- वीर एकलव्य फाउंडेशन की बैठक में महर्षि कश्यप जयंती समारोह के भव्य आयोजन का निर्णय लिया गया। समारोह की तैयारी पर विचार विमर्श कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटी गईं। हाईवे स्थित कश्यप बिल्डिंग में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश कश्यप ने की। वक्ताओं ने समारोह में समाज की अधिकाधिक सहभागिता और भव्य आयोजन पर बल दिया। खुशहाली के लिए एकजुट और कुरीति मुक्त समाज को जरुरी बताया। राजीव कश्यप, जगदीश कश्यप, हरिराम कश्यप, नीरज कश्यप, राम औतार कश्यप, विनोद नाथ, मोहित कश्यप, शिवम कश्यप आदि ने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...