हरिद्वार, अप्रैल 5 -- महर्षि कश्यप जयंती पर ग्राम जियापोता से पंजनहेड़ी होते हुए अजीतपुर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ नीरज कश्यप एवं हरियाणा के विधायक राम कुमार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया। पूरे मार्ग में पुष्पवर्षा, जलपान से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। नीरज कश्यप ने इसे समाज की एकजुटता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में बलराम कश्यप, अरुण कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, विनोद कश्यप, प्रखर कश्यप, अनुज कश्यप, दीपक कश्यप, मनीष कश्यप, विपिन कश्यप, नरेंद्र कश्यप, मायाराम कश्यप, विजेंद्र कश्यप, प्रहलाद कश्यप, शिवम कश्यप, रोहित कश्यप, सुभाष कश्यप, ऋतिक कश्यप, मोहित कश्यप, लोकेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...