शामली, अप्रैल 6 -- रविवार को शहर के चौधरी चरण सिंह बारातघर में अखिल भारतीय श्री महर्षि कश्यप विकास चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज जयंती का 14वां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महर्षि कश्यप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उसके जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान किया गया। रविवार को अखिल भारतीय श्री महर्षि कश्यप विकास चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज जयंती शहर के चौधरी चरण सिंह बारातघर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी किरणपाल कश्यप, श्री बजरंग लाल मेहरा जयपुर व चेयरमैन फतेहगढ निर्मल सिंह कश्यप, जम्मू कश्मीर से रमेश डोगरा ने संयुक्त रूप से महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। एमएलसी किरणपाल कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप द्वारा सृष्टि की राचियता क...