आगरा, अप्रैल 6 -- कस्बा में महर्षि कश्यप की जयंती बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। रविवार को लगभग एक दर्जन झांकियों के साथ महर्षि कश्यप शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ संयुक्त रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप व चेयरमैन प्रतिनिधि सिढ़पुरा शम्मीकपूर गुप्ता, बॉबी कश्यप व पुजारी कश्यप ने फीता काट कर किया। काली मंदिर धुमरी रोड से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। पटियाली रोड गंजडुण्डवारा रोड एटा रोड समेत अन्य मार्गों पर स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। कार्यक्रम अध्यक्ष डा. राज कश्यप, पप्पू कश्यप, वीरपाल कश्यप, सुमित कश्यप, आयरन कश्यप, अमित कश्यप, सौरभ कश्यप, गंगा सिंह कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...