हरिद्वार, अप्रैल 5 -- जगजीतपुर स्थित सगरावाला मोहल्ले में रविवार को कश्यप समाज द्वारा भगवान महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गई। लोगों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जयंती की शुभकामनाएं दीं। निक्कू कश्यप और अमित कश्यप ने कहा कि भगवान महर्षि कश्यप के आदर्शों को अपनाकर समाज को एकजुट और मजबूत बनाया जा सकता है। पूर्व पार्षद विकास कुमार और आशीष चौधरी ने कहा कि महर्षि कश्यप का जीवन त्याग, तपस्या और ज्ञान का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस दौरान पिंटू प्रधान, विवेक कश्यप, कृष्णलाल प्रजापति, कार्तिक राजपूत, प्रदीप कुमार, रोहित कश्यप, ऋषभ कश्यप, विक्की कश्यप, विशाल कश्यप, दीपक कश्यप, पुनीत कश्यप सहित कश्यप समाज के कई लोग उपस...