फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। महर्षि कश्यप और प्रभू श्रीराम सखा महाराज निषादराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कश्यप समाज ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें समाज के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा की गयी। शोभायात्रा में राधाकृष्ण की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी शोभायात्रा में शामिल हुये। शोभायात्रा का शुभारंभ बाल ब्रह्मचारी आचार्य विज्ञान स्वरूप जी महाराज ने महर्षि कश्यप और निषादराज के स्वरूपों पर पुष्पवर्षा कर की। पटेल पार्क से शुरू होकर यात्रा आगे बढ़ी तो कश्यप समाज के लोगों का उत्साह देखते ही बना। समाज के पुरुषों और महिलाओं के अलावा बच्चों ने भागीदारी की। ढोल नगाड़ों और डीजे पर बज रहे गीतों की धुन पर लोग झूमते हुये चल...