महर्षि कणाद गुरुकुल में वैदिक धर्म सम्मेलन संपन्न
सहारनपुर, मार्च 30 -- बेहट। आधुनिकता की दौड़ में अपनी जड़ों को सुरक्षित रखते हुए, तहसील बेहट के गांव चको स्थित महर्षि कणाद वैदिक संस्कृत गुरुकुल में रविवार को सनातन धर्म की गौरवशाली परंपराओं का जीवंत रूप देखने को मिला। गुरुकुल के तृतीय वार्षिकोत्सव पर आयोजित वैदिक धर्म सम्मेलन ने यह सिद्ध कर दिया कि आज भी ऋषियों की विरासत सुरक्षित हाथों में है। कार्यक्रम का शुभारंभ सनातन परंपरा के अनुसार हवन-यज्ञ के साथ किया गया। सैंकड़ों वैदिक विद्वानों ने जब पवित्र अग्नि में आहुतियां दीं, तो समूचा क्षेत्र वेदमंत्रों की ध्वनि से पावन हो उठा। इस सम्मेलन में पधारे सन्यासीगणों और राष्ट्र चिंतक आर्यों ने समाज को कृण्वन्तो विश्वमार्यम के वैदिक संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरुकुल की शिक्षा पद्धति की विशेषता शस्त्र और शास्त्र का मेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.