गंगापार, अप्रैल 16 -- सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम जैसे ही जारी हुआ गुनई गहरपुर गांव स्थित महर्षि अरविन्द विद्या निकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल के बच्चे खुशी से भर गए। हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल रहे सभी बच्चे उत्कृष्ट नंबरों से उत्तीर्ण रहे। इनमें छात्र प्रकाश कुमार पटेल, कान्हा शुक्ला, आर्यन केशरी, अंजली यादव, शिवांगी कुशवाहा, अंशिका यादव, शुभांग शुक्ला, महान शुक्ला, मावेन्द्र शुक्ला को 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त हुए, जबकि आर्यन केशरी, अंजली यादव को 94 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त हुए। दोनों ने विद्यालय मे टॉप कर रखा है। प्रबंधक गोविन्द श्रीवास्तव ने सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले बच्चों के माता-पिता व स्कूल के प्रधानाचार्य आंजनेय श्रीवास्तव व स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई हाईस्कूल में बेटि...