देवरिया, जून 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। अगस्तपार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर महर्षि अगस्त्य मुनि व उनकी धर्मपत्नी माता लोपामुद्रा और शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरा कराया। ​इस आयोजन में सुनील तिवारी अपनी पत्नी सारिका तिवारी व सुशील तिवारी अपनी पत्नी अर्चना तिवारी के साथ सपरिवार मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम गुरुकुल मिशन स्कूल के निदेशक बेचू तिवारी की देखरेख में आयोजित हुआ। ​उन्होंने कार्यक्रम के समापन पर सहयोग के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पं. सुधीर तिवारी, पं. अजीत तिवारी, पं. दुर्गेश तिवारी, पं. सुबोध मणि त्रिपाठी, पं. आशुतोष मिश्र, मंदिर के पुरोहित मिथिलेश ति...