नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को महरौली विधानसभा क्षेत्र में 135 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महरौली क्षेत्र में इन परियोजनाओं की शुरुआत यहां के समग्र कायाकल्प और लंबित बुनियादी आवश्यकताओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र में सड़कों से लेकर पार्क तक की तस्वीर जल्द बदली हुई नजर आएगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, महरौली विधायक गजेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महरौली विधानसभा में 135 करोड़ रुपये से सड़कों का पुनर्निर्माण, मरम्मत, जर्जर चौपालों और सामुदायिक भवनों का जीर्णोद्धार, सार्वजनिक श...