नई दिल्ली, मार्च 27 -- दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर 6 लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसका निर्माण 2 साल में पूरा होने की संभावना है। दिल्ली सरकार द्वारा ट्रैफिक जाम कम करने के लिए कई इंटीग्रेटेड कॉरिडोर के लिए बजट आवंटित करने के बाद पीडब्ल्यूडी ने दक्षिण दिल्ली के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पीडब्ल्यूडी ने महरौली-बदरपुर (एमबी) रोड पर 1471 करोड़ रुपए की लागत से छह-लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर और अंडरपास बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो को काम सौंपा है। यह दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। अधिकारी ने कहा कि मौजूदा सड़क की क्षमता ट्रैफिक की मांग को पूरा करने के लिए काफी नहीं है। इस प्रोजेक्ट का मकसद ट्रैफिक का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित करना, यात्रियों का समय बचाना, ट्रैफिक जाम से बचना और ईंधन की बचत करना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.