गोपालगंज, मई 29 -- भोरे।स्थानीय थाने के महरादेउर गांव में गुरुवार को हुई सुमन देवी की हत्या के बाद भोरे-मीरगंज मुख्य पथ पर हुए भारी बवाल और पुलिस टीम पर पथराव के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तिया किया है। पुलिस ने मामले में करीब 12 संदेहास्पद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में कई थानों की पुलिस शामिल रही। बताया जाता है कि पुलिस घटना के दौरान बनाए गए वीडियो और तस्वीरों के आधार पर हुड़दंगियों की पहचान करने में जुटी है। इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही जा रही है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को मृतका सुमन देवी के शव का पुलिस की देखरेख में...