महाराजगंज, जून 15 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। महराजगंज न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 21 साल पुराने हत्या के मामले में निर्णय आने से आहत युवक पेड़ पर चढ़ गया। वह जान देने की धमकी देने लगा। घटना के बाद न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, वादकारियों और कर्मचारियों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। अधिवक्ताओं ने आगे की प्रक्रिया के बारे में समझाते हुए उसे उतारने की कोशिश की। इसी बीच खुद की ओर क्रेन आती देख वह कूद गया। प्रशासन की टीम ने उसे अभिरक्षा में लेकर कोतवाली भेज दिया। युवक के परिजनों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार थाना पनियरा क्षेत्र के मौलागंज निवासी कन्हैया पहलवान की बीते 24 जुलाई 2005 को कोतवाली थाना क्षेत्र में चेहरी स्थित ब...