लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर कांशीराम जयंती के अवसर पर रविवार को महराजगंज में सामाजिक समरसता रैली करेंगे। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कांशीराम से राजनीति का ककहरा सीखा है। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए महाराजा सुहेलदेव की प्रेरणा से सामाजिक बदलाव की दिशा में काम किया जा रहा है। सुभासपा के मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया कि तकरीबन 50 हजार लोगों की जुटान का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें दस हजार से ज्यादा दलितों की हिस्सेदारी होगी। समाज के अन्य वंचित वर्ग के लोग भी इसमें हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.