महाराजगंज, मई 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमसागर पटेल के ग्राम पिपरा बाबू स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी बिंद्रावती देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बिंद्रावती देवी का 23 अप्रैल को वृंदावन में धार्मिक यात्रा के दौरान निधन हो गया था। यह भी पढ़ें- पब्लिक सेल्फ केयर टीम ने बढ़ाया मदद का हाथ सोमवार शाम मुख्यमंत्री लखनऊ से महराजगंज पहुंचे। वह महराजगंज नगरपालिका के विस्तारित क्षेत्र में सिसवा के विधायक प्रेमसागर पटेल के पिपरा बाबू स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने विधायक की पत्नी बिंद्रावती देवी के चित्र पर पुष्प चढ़ाया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत की आत्मा की चिर शांति के लिए महायोगी गुरु गोरखनाथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.