महाराजगंज, मार्च 14 -- कटहरी (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जहदा में एक होमगार्ड की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला पुरानी जमीनी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें होमगार्ड के पट्टीदार शामिल हैं। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। जहदा निवासी राकेश चौधरी कोठीभार थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। उनका अपने पट्टीदारों के साथ जमीनी विवाद को लेकर कई सालों से रंजिश चल रही थी, जिसके कारण अक्सर झगड़े होते रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार देर शाम राकेश ड्यूटी के दौरान गांव पहुंचे थे। तभी पट्टीदार पक्ष के लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.