हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 19 -- महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा खल्ली गांव में अकटहवा नहर के पास पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या की घटना से सनसनी मच गई। शव को कब्जे में लेकर फरेंदा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृत युवक अमजद अली पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव का निवासी था। फरेंदा पुलिस को तहरीर देकर मृतक के पिता अकबर अली ने बताया कि गांव के ही आरोपित शनिवार को अमजद को अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि फरेंदा थाना क्षेत्र में पिपरा खल्ली गांव के समीप अकटहवा नहर के पास शनिवार की ही रात 11 बजे आरोपितों ने अमजद के साथ मारपीट की। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मारपीट...