महाराजगंज, अगस्त 18 -- निचलौल (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज में मंगलवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। निचलौल-महराजगंज मार्ग स्थित दमकी गांव के सामने गैस गोदाम के पास बेकाबू डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। चारों एक ही बाइक से निचलौल किसी दोस्त के यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकले थे। हादसे में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथे युवक को निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं सीएचसी पहुंचे परिजनों की चीख-पुकार से कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम पचमा केवटान टोला निवासी सन्नी (22) पुत्र व्यास साहनी, किशन (19) पुत्र क्यास सा...