महाराजगंज, मई 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस ने सक्रिय ड्रग तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक कामयाबी हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीमों ने पनियरा क्षेत्र के गिरगिटियां में छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। इस दौरान 3584 कैप्सूल डिक्सीक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड, टरामंडोल हाइड्रोक्लोराइड, एसीटामाइनोफेन व 1800 एम्पुल टरमाडोल इंजेक्शन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी यह धंधा दो साल से करता था और अपने घर से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करता था। गिरफ्तार आरोपी अल्ताफ अहमद (57) ग्राम गिरगिटियां का ही रहने वाला है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उसने प्रतिबंधित दवाओं का भण्डारण किया है और उसकी अवैध रूप से बिक्री करता है। उसके द्वारा यह कार्य पिछले दो साल से किया जा रहा था। बरामद दवाओं की भारतीय बाजार में कीमत...