महाराजगंज, मई 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के मोहनापुर टोला मठहिया निवासी 22 वर्षीय युवक अमन की करंट से मौत के मामले में रविवार की शाम को लोगों का आक्रोश तब फूट पड़ा, जब शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। लोगों ने अस्पताल में शव उतारते समय कुछ लोगों पर अभद्रता करते हुए मारपीट का आरोप लगाया था। इसी मामले में कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने शव सड़क पर रखकर सिन्दुरिया-शिकारपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।

मृतक का परिचय मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन दिए जाने पर एक घंटे बाद जाकर जाम समाप्त हो सका। मोहनापुर टोला मंठहिया निवासी अमन भारती (22) पुत्र श्रीनिवास उर्फ सुभाष गांव के शारदा गुप्ता के टेंट हाउस में मजदूरी करता था। शनिवार शाम वह टेंट का सामान उतार रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में पकड़ा लोहे क...